इंग्लिश सीखें : छोटे-छोटे वाक्यांश – Day 4

छोटे-छोटे वाक्यांश (Forms of Small Speeches)

अंग्रेज़ी में वाक्य की जगह कई बार वाक्यांश अथवा केवल दो एक शब्दों से काम चलाया जाता हैं। उदाहरण के तार पर Yes, sir! (यस, सर), No sir! (नो, सर), very good, sir! (बेरी गड. सर) आदि। ये वाक्यांश इतने अधिक प्रचलित हैं, कि अंग्रेजी बोलने और समझने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को इनसे परिचित होना अत्यन्त आवश्यक है। ये वाक्यांश बहुत सरल भी हैं, क्योंकि ये व्याकरण के पेचीदा नियमों से बंधे हुए नहीं हैं।

English Sikhe Hindi Me

अधूरे वाक्य तथा शब्द

A

  1. मैं अभी आ रहा हूँ। – Just coming. जस्ट कमिंग.
  2. बहुत अच्छा । – Very well, वेरी वैल.
  3. अच्छी बात है। – It’s fine/Very good. इट्ज़ फाइन/वेरी गुड.
  4. जैसी आपकी मर्जी – As you like./As you please. एज यू लाइक/एज यू प्लीज.
  5. और कुछ? – Anything else? ऐनीथिंग एल्स ?
  6. बस, रहने दो। – That’s enough. दैट्स इनफ.
  7. इस सम्मान के लिए धन्यवाद। – Thanks for this honour. थैंक्स फार दिस आनेर.
  8. अच्छा । – O.K. ओ. के.
  9. क्यों नहीं? – Why not? वाय नॉट ?
  10. थोड़ा सा भी नहीं। – Not a bit. नॉट ए बिट.
  11. अच्छा चलें! – Ta-ta, टा-टा!
  12. कल मिलेंगे/देखेंगे। – See you tomorrow. सी यू टुमॉरो.
  13. हां, अवश्य! – Yes, by all means! यस, बाय ऑल मीन्स!
  14. बहुत है। – Too much. टू मच.
  15. हां, जनाब ! – Yes, sir! यस, सर !
  16. नहीं, कभी नहीं। – No, not at all, नो, नॉट ऐट ऑल.
  17. कोई बात नहीं। – Never mind./ Doesn’t matter.
  18. और कुछ नहीं – Nothing more. नथिग मोर.
  19. कोई खास बात नहीं। – Nothing special. नथिग स्पैशल.
  20. स्वागत है। – Welcome! वैल्कम!
  21. भरोसा रखें। – Rest assured. रेस्ट अश्योर्ड.
  22. नमस्ते/सलाम/सत श्री अकाल/राम-राम! – Good morning/afternoon/evening/night.
  23. अच्छा विदा! – Good bye! गुड बाय
  24. आपको भी विदा! – Bye bye! बाय बाय !
  25. जरा सा भी नहीं! – Not the least! नॉट द लीस्ट!

ये लगभग सभी बाक्यांश हैं, पूर्ण वाक्य नहीं। पर इनसे पूर्ण वाक्य जैसा काम लिया जाता है।

ध्यान से देखिए और बताइए कि ये पूर्ण वाक्य क्यों नहीं हैं ? हां, ठीक है-ये पूर्ण वाक्य इसलिए नहीं हैं, क्योंकि इनमें बहु धा किया गायब है। यदि क्रिया है तो कर्ता का पता नहीं चलता-वह understood है। उसे अपने मन से लगाकर समझना पड़ता है। ऐसे वाक्यांश या वाक्य बातचीत की जान हैं। कुछ तो आप स्वयं बोल सकते हैं, कुछ बात के उत्तर में बोले जाते हैं। वाक्य देखकर आप उनका प्रयोग करना सीख सकते हैं। अंग्रेजी बोलने के इच्छुक व्यक्तियों को, ऐसे वाक्यों का संग्रह करके, उनका यथास्थान प्रयोग करने का अभ्यास करना चाहिए।

कुछ जानकारिआ :-

The Family Man Season 2 Release Date

Wifi Ka Full Form Kya Hota Hai

Op ka Full Form Kya Hai

चलिए, अब पूर्ण वाक्यों का परिचय प्राप्त करें:-


आज्ञा के वाक्य (Sentences of Order)

B

  1. Stop. स्टॉप.
  2. Speak, स्पीक,
  3. Listen. लिसन.
  4. Wait here. वेट हियर.
  5. Come here. कम हियर.
  6. Look here. लुक हियर.
  7. Take it. टेक इट.
  8. Come near, कम नियर.
  9. Wait outside. वेट आउटसाइड,
  10. Go up. गो अप.
  11. Go down. गो डाउन.
  12. Get off. गेट ऑफ.
  13. Be ready./ Get ready. बी रेडी/गेट रेडी.
  14. Keep quiet. कीप क्वायट.
  15. Be careful./ Be cautious. बी केयरफुल/बी काँशस.
  16. Go slowly./ Walk slowly गो स्लोली. /वॉक स्लोली.
  17. Go at once. गो एटवन्स.
  18. Stop here. स्टॉप हियर.
  19. Go straight. गो स्ट्रेट.
  20. Go away / Get out. गो अवे/गेट आउट.
  21. Clean properly. क्लीन प्रॉपरली.
  22. Don’t go. डोन्ट गो.
  23. Don’t forget. डोन्ट फॉरगेट,
  24. Don’t break it. डोन्ट ब्रेक इट.
  25. Don’t trouble/tease me. डोन्ट ट्रबल/टीज़ मी.
  26. Try again, ट्राई अगेन.
  27. Go ahead, गो अहैड.
  28. Don’t move, डोन्ट मूव.

ये भी छोटे-छोटे वाक्य हैं, पर ये पूर्ण वाक्य हैं। ये पूर्ण वाक्य क्यों हैं? इसीलिए कि इनमें क्रियाएं अपने स्थान पर हैं। इनमें कर्ता (Subject) गायब है। ये आदेश (order) के वाक्य हैं। इनमें you (तुम) यानि कि कर्ता अर्थ को देखते हुए अपनी ओर से लगाना पड़ता है-अर्थात्, ‘you’ understood है।


स्मरणीय (To Remember)

  1. ऊपर B भाग में सभी आज्ञा या आदेश के वाक्य हैं। आप इन्हें थोड़े से प्रयत्न से प्रर्थनासचक वाक्यों में भी बदल सकते हैं। बताएं कैसे ?

ऊपर के सभी वाक्यों से पहले ‘Please’ जोड़ें। पहला वाक्य इस प्रकार बनेगा-Please stop. (कृपया रुकिए)। इसी तरह सभी वाक्य बनेंगे। इन वाक्यों की क्रियाओं का अर्थ आदर सूचक हो जायेगा।

  1. जब आप अपने अधिकारी से अवकाश मांगें या ऐसी ही कोई और प्रार्थना करें, वहां Please के स्थान पर Kindly का प्रयोग करें। जैसे-(i) कृपया मुझे एक दिन का अवकाश प्रदान करें-Kindly grant me leave for one day. (ii) कृपया मामले की जांच पड़ताल करें-Kindly look into the matter. इन दोनों बाक्यों में Please शब्द का प्रयोग उचित नहीं है, Kindly शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए।
  1. Don’t-Do not शब्द का संक्षिप्त रूप है।
  2. आदेश और प्रार्थना के और वाक्य 9 वें दिन में देखिए ।

Leave a Comment